फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर रेस में शिवानी अव्वल

Mon, 27 Feb 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
400 मीटर रेस में शिवानी अव्वल
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल कॉलेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेज में सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता ने किया। पहले दिन इंडोर व आउटडोर खेल हुए। रिले रेस ब्वायज में बीसीए प्रथम वर्ष के कलीम, नदीम, प्रवीण ताबिश व गल्र्स में बीबीए प्रथम वर्ष की राजप्रीत, जगरूप, सर्वजीत, परमजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबाल में बीसीए द्वितीय वर्ष के यावर, प्रतीक, सूरज, अभिषेक, राजिंदर, हेतराम, राहुल, सचिन, अरविंद की टीम अव्वल रही। शतरंज में बीसीए द्वितीय वर्ष के प्रतीक कुमार, बीएड द्वितीय वर्ष के अभिषेक व दीपक फानइल राउंड में पहुंचे। गर्ल्स की सौ मीटर रेस में बीसीए की शिवानी व बीबीए की अनुपम, चार सौ मीटर में बीसीए की शिवानी व बीबीए की परनीत कौर, ब्वायज की सौ मीटर रेस में बीएड के विमल व बीबीए के सचिन, चार सौ मीटर में बीबीए के सचिन व बीबीए द्वितीय वर्ष के फहीम ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में बीबीए द्वितीय वर्ष के कलीम व बीसीए के राहुल फाइनल में पहुंचे। फाइनल मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मौके पर सभी प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मीट में खूब दौड़े प्रतिभागी
मॉम्स प्राइड स्कूल की तीन दिवसीय स्पोर्टस मीट का सोमवार से आगाज हो गया। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के गांधी स्टेडियम में सोमवार को मार्च पास्ट के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्पून रेस, 100, 200 व 400 मीटर दौड़, रिले रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। कक्षा एक व दो की स्पून रेस में एलीटस क्लब की अनुप्रिया व आरूष, सुप्रीम क्लब से संजना, मोहित, खुशरू ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन व चार की सौ मीटर रेस में एलीटस क्लब के अजान, पुष्पेंद्र, सुप्रीम क्लब की सत्यम व हुजैफ, लैजेंडस क्लब के संभव, कक्षा पांच से आठ तक की दो सौ मीटर रेस में लैजेंडस क्लब की वैशालर, प्राची, भूमिका, शालिनी, विक्टर क्लब की श्रुति व काजल, कक्षा पांच से आठ तक की चार सौ मीटर रेस में विक्टर क्लब के वारिस, अभिषेक, सुधीर, सलीट क्लब के प्रत्यक्ष, सुप्रीम क्लब के लरैव व हर्षित, कक्षा चार से आठ तक की रिले रेस में सुप्रीम क्लब के सत्यम, पवन, लक्ष्य, लरैव, राजवीर, रुद्र, व विक्टर क्लब के वारिस, अभिषेक व देवेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सोनिया गोस्वामी व प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन किया। संचालन इरफान अंसारी व प्रमोद गुप्ता ने किया। इस मौके पर हरीओमवती, श्रृंखला, अनुज, अनामिका, अंकिता, सोनल, मिताली, सुनेहा, माहीरा, प्रियांशी, दीपा, श्वेता, आतया, शवेनूर, आशि, सिमना, रेनू, हिमांशी, अमरीन, रतिका, निलोफर, साक्षी, एंजिल आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें