द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की
प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर महकमे ने तैयारियां
शुरू कर दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों
में कार्यरत दूरस्थ बीटीसी उत्तीर्ण करीब 1094 शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग
बीएसए कार्यालय में शुरू होने जा रही है। काउंसिलिंग को लेकर महकमे ने
तैयारियां तेजी से शुरू कर दी है। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि
द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों की काउंसिलिंग 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक
चलेगी। इसको लेकर प्रत्येक दिन दो-दो काउंटर लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो
अतिरिक्त काउंटरों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पीएस राना व उमेश गौतम, 21 को सत्यदेव व उमेश
गौतम, 22 को सत्यदेव व डीएल राना व 23 को बीईओ पीएस राना को जिम्मेदारी
सौंपी गई। बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगी।
काउंसिलिंग के दौरान केवल महिला एवं विकलांग अभ्यर्थियों से विकल्प पत्र
भरवाए जाएंगे।
000
1105 में 1094 का होगी काउंसिलिंग
द्वितीय बैच
के 1105 शिक्षामित्रों से मात्र 1094 शिक्षामित्र ही काउंसिलिंग प्रक्रिया
में शामिल हो सकेंगे। बीएसए ने बताया कि परीक्षा में दस शिक्षामित्र
अनुत्तीर्ण हो गए, जबकि एक शिक्षामित्र का रिजल्ट अपूर्ण पाया गया।