फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में इंचार्ज का पद न छोड़े शिक्षामित्र

Wed, 09 Aug 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
विज्ञापन
shikshamitra
विज्ञापन
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ व संयुक्त सक्रिय समिति की संयुक्त रूप से हुई बैैठक में प्रदेश सरकार द्वारा सम्मान वापसी को लेकर हर संभव मदद देने की जानकारी दी गई। कहा गया कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षामित्रों को लेकर काफी गंभीर है। बीएसए कार्यालय परिसर में बुधवार को हुई बैठक में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष तीर्थदेव शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारा सम्मान वापस करने के लिए हर संभव कार्य करने को तैयार है। उन्होंने शिक्षामित्रों से व्हाट़्सएप के दुरूपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से समायोजित शिक्षकों से चार्ज लेकर स्थाई शिक्षकों को देने संबंधी उनके आदेश को वापस लेने की मांग की गई। जिस पर उन्होंने तत्काल पूर्व के आदेश को निरस्त कर दिया है। कहा कि कोई भी शिक्षामित्र इंचार्ज का पद अग्रिम आदेशों तक न छोड़े। इस दौरान ऐसे स्थाई शिक्षकों की सूची कार्यालय में सौंपे गई जो शिक्षामित्रों को विभिन्न मामलों को लेकर परेशान रहे हैं। बैठक के बाद शिक्षामित्र सांसद मेनका गांधी के कार्यालय पर पहुंचे, लेकिन समय अधिक होने के कारण वार्ता नहीं हो सकी। तय हुआ कि बृहस्पतिवार को पदाधिकारी संसदीय कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगे। इस मौके पर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष हरिओम पांडेय, संयुक्त संक्रिय टीम के जिलाध्यक्ष अमरजीत, पंकज शुक्ला, शिव कुमार, राजेश मिश्रा, इंद्रपाल, ममता, उपासना, उर्वशी, प्रभा, शिखा, शांती ध्यानी, सोमपाल, भावना आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें