फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर पीएचसी में रात को लटकता मिला ताला

Sun, 14 May 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह व सीओ अनुराग दर्शन ने रात को सीएचसी और पीएचसी की आपातकालीन सेवा का निरीक्षण किया। उन्हें शेरपुर पीएचसी में ताला लटका मिला। निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह, सीओ अनुराग दर्शन ने रात करीब 12.30 बजे सीएचसी और इसके बाद शेरपुरकलां पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार कुुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सीएचसी के इमरजेंसी सेवाएं खुली थीं, लेकिन शेरपुर पीएचसी बंद मिली। परिसर में पूरी तरह अंधेरा था और वहां कोई कर्मचारी तक मौजूद नहीं मिला। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। निरीक्षण की जानकारी पर उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। बताते है कि 18 मई को जिले में किसी वीआईपी के आगमन की उम्मीद को लेकर छापेमार की गई। ताकि सुविधाओं में खामियों को सही कराया जा सके। लोगों का कहना है कि रात में क्षेत्र की सभी पीएचसी में ताले लटके रहते है। सीएचसी में में रात को इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों को ढूंढना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें