कलीनगर। रविवार देर रात शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। 2.33 लाख क्यूसेक पानी पास होने से शारदा नदी की धार तेज हो गई। कलीनगर तहसील के गांव कंजिया सिंहपुर और नलडेंगा के ग्रामीणों का कहना है की गांव की सीमा होता हुआ नदी का पानी आबादी में घुसने लगा है। जलस्तर बढ़ने से रात में हालात और भी खराब होने की आशंका है। संवाद