फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीएसी और एनडीआरएफ की टीम भेजने के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लगातार हो रही बारिश के चलते शारदा और देवहा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में एसपी अविनाश पांडेय ने पीएसी की फ्लड यूनिट और एनडीआरएफ के अफसरों को पत्र भेजकर टीम भेजने का अनुरोध किया है। एसएसबी की फ्लड यूनिट को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन

शारदा नदी का जलस्तर रविवार को काफी बढ़ गया। देर शाम तक 2.12 लाख क्यूसेक पानी बनवसा बैराज से पास किया गया। इससे माधोटांडा और हजारा क्षेत्र में नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई।
एसपी अविनाश पांडे ने बताया की स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भेजने का अनुरोध किया गया है। सीओ को क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2021 में भी बाढ़ आने के बाद कई परिवार पानी के बीच फंस गए थे। पुलिस-प्रशासन के अफसरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस सबके चलते अफसर पहले से सतर्क हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें