फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में फिर उफनाई शारदा: बाढ़ से बिगड़े हालात... दो गांवों के 1635 घरों में भरा पानी; नहीं जले चूल्हे

Wed, 09 Aug 2023 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर में मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से बुधवार सुबह फिर शारदा नदी उफना गई। चंदिया हजारा और राहुलनगर मजदूर बस्ती में पानी भर गया। 
विज्ञापन
चंदिया हजारा, राहुलनगर गांव में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में मंगलवार रात 1.46 लाख क्यूसेक पानी आने से शारदा नदी फिर उफना गई। गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर मजदूर बस्ती के 1635 घरों में पानी भर गया है। बाढ़ का पानी और बढ़ने की आशंका पर प्रधान ने गांव में एनाउंस कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने को कहा।

विज्ञापन


मंगलवार रात को आए 1.46 लाख क्यूसेक पानी से बुधवार सुबह फिर शारदा नदी उफना गई। चंदिया हजारा और राहुलनगर मजदूर बस्ती में पानी भर गया। ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव चंदिया हजारा में 90 प्रतिशत यानी 1560 घरों और गांव राहुलनगर की मजदूर बस्ती के 300 में 75 घरों में पानी भर गया। 

ये भी पढ़ें- प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका: बोली- शादी करने आई हूं, युवक के घरवाले हैरान; प्यार के लिए छोड़ दिया परिवार
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जलभराव के कारण कई घरों में बुधवार को चूल्हे तक नहीं जले। बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। रात को और पानी आने की आशंका पर प्रधान ने मुनादी कराकर निचले स्थानों पर बसे लोगों को रात को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए कहा है। 

विज्ञापन

कटान से बचाव का काम बंद 

उधर, शारदा नदी के उफनाने से बुधवार को कटान से बचाव का काम बंद रहा। सहायक अभियंता बाढ़ डीएन शुक्ला ने बताया कि बचाव के कार्य लगातार कराए जा रहे हैं, लेकिन शारदा के उफनाने से काम प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा नदी किनारे दलदल होने से मजदूर मनमानी मजदूरी की मांग करने लगे है।

पानी भरा होने से सामान पहुंचाने में कठिनाई हो रही है। मुश्किल हालात में भी पारकोइन बनाने का सामान पानी भरे कच्चे रास्ते से ट्रैक्टर से नदी किनारे तक ले जाया जा रहा है। ताकि कटान को रोका जा सके। -शैलेष कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें