फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा उफनाई... ध्रुव कॉलोनी में डेढ़ फुट तक भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी उफना गई। आसपास के खेतों में जलभराव के अलावा ध्रुव कॉलोनी में डेढ़ फुट तक जलभराव हो गया। इधर, बाढ़ और कटान के विरोध में गांव खिरकिया बरगदिया के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम, तहसीलदार और विधायक को ज्ञापन सौंंपे।
विज्ञापन


नदी का जलस्तर बढ़ जाने से गांव चंदिया हजारा और ध्रुव कॉलोनी के समीप भू-कटान थमा रहा, लेकिन आसपास के खेतों में पानी भर गया था। इसी के चलते सोमवार शाम को ध्रुव कॉलोनी में पानी घुसना शुरू हो गया। कुछ ही देर में कॉलोनी में डेढ़ फुट तक जलभराव होने पर अधिकांश लोग कीमती सामान लेकर गांव ढक्काचांट में ऊंचे स्थानों पर पहुंच गए।
मंगलवार सुबह जलस्तर कम होने पर पानी निकल गया। इससे कुछ परिवार वापस काॅलोनी आ गए। इधर, मंगलवार को खिरकिया बरगदिया, ध्रुव कॉलोनी के कुछ लोगों ने कटान और बाढ़ के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार और विधायक आवास पहुंचकर विधायक बाबूराम पासवान को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में पिछले दो सालों से भूकटान और फसलें नदी में समाने का अब तक सर्वे न होने पर रोष व्यक्त किया गया। ज्ञापन में सर्वे कराकर किसानों को जमीन दिलाने, ग्राम पंचायत खिरकिया बरगदिया के लोगों को ग्राम पंचायत ढक्काचांट में बसाने, बाढ़, कटान से बचाव को तटबंध बनवाने, कर्ज वसूली पर रोक लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में समस्याओं का समाधान न होने पर बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर प्रधान फूलमती देवी, विवेक सिंह चौहान, लल्लन प्रसाद, रामसूरत यादव, अलवीर, राजकुमार, राशिद अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें