फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर बढ़ा, बहने से बचा पांटुन पुल

Mon, 05 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई बारिश से रात को शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पूरनपुर-खजुरिया मार्ग पर शारदा नदी पर बना पांटुन पुल बहने से बाल-बाल बच गया। रस्से टूटने से पुल तिरछा हो गया। पुल के दोनों ओर करीब डेढ़-डेढ़ सौ मीटर जलभराव हो गया। इससे पुल से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे लोगों को ट्रांस शारदा क्षेत्र में आवागमन को भारी असुविधा हुई। कुछ लोगों ने नाव के सहारे नदी को पार किया। वाहन चालकों को खुटार, मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पुल ठेकेदार के प्रतिनिधि असलम कुरैशी ने बताया कि नदी का जलस्तर घटने पर रास्ते और पुल को सही कराकर आवागमन शुरू कराया जाएगा। इसमें दो-तीन दिन का समय लगने की आशंका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें