पीलीभीत के एसएन इंटर कॉलेज में आयोजित बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतियोगी।स्रोत:
पीलीभीत। एसएन इंटर कॉलेज में बालक वर्ग की जनपद स्तरीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें शमी और अली अहमद ने जीत दर्ज की। अब दोनों खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बदायूं जाएंगे। प्रतियोगिता सात अक्तूबर को होगी।
एसएन इंटर कॉलेज में बालक वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने किया। इस दौरान प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मोहम्मद शमी और जैनुल के मध्य हुआ। इसमें मोहम्मद शमी ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला अली अहमद और शोएब के बीच हुआ। इसमें अली अहमद को विजेता घोषित किया गया। दोनों विजेता खिलाड़ियों को मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी सात अक्तूबर को बदायूं में आयोजित मंडलीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में शारीरिक शिक्षक यासीन अहमद खां रहे। इस अवसर पर डाॅ. बिलाल हसन खां, तारिक मकबूल, लईक अहमद, हनीफ खां आदि शिक्षक उपस्थित रहे।