फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पूर्णागिरि से लौट रहे बाइक सवार की किसी वाहन की टक्कर से असम हाईवे पर मौत हो गई। हाईवे पर पड़े बाइक सवार के शव को कई वाहन चालक कुचलते हुए निकल गए। इससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बाइक नंबर से उसके पते को ट्रेस कर सूचना उसके चचेरे भाई को दी। चचेरे भाई ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त मधुवन सिंह के रूप में की।
विज्ञापन

घटना असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के समीप बृहस्पतिवार रात की है। चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने बताया कि लखीमपुर के थाना खगरिया के गांव परसिया निवासी मधुवन सिंह (50) बाइक से पूर्णागिरि से घर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे के बाद किसी वाहन या पशु की टक्कर से असम हाईवे पर बाइक सवार के गिरने से मौत हो गई।
हाईवे पर पड़े मधुवन के शव को कई वाहन कुचलकर निकल गए। इससे उसका शव क्षत विक्षत हो गया। उन्होंने बताया कि बाइक नंबर को ट्रेस कर मधुवन की शिनाख्त कर उसके परिजन को सूचना दी गई। मधुवन के चचेरे भाई ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त मधुवन के रूप में की। साथ ही बताया कि मधुवन के परिवार में उसके माता-पिता, भाई बहन कोई नहीं है।
विज्ञापन


मधुवन की शादी भी नहीं हुई थी। मधुवन अक्सर घर से घूमने निकल जाता था। जो कई दिन बाद घर लौटता था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके चचेरे भाई को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें