फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के दो व्यापारियों पर 11 हजार जुर्माना

Tue, 09 Feb 2016 11:55 PM IST
बीसलपुर, पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम ने मंडी एक्ट की अवहेलना करने के आरोप में शाहजहांपुर के दो व्यापारियों पर 11 हजार रुपये का जुर्माना किया है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव सुशील कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर के फल व्यापारी राहुल मंडी कार्यालय से कागजात बनवाए बगैर मंगलवार को 22 क्विंटल पपीता मेटाडोर में लादकर बरेली ले जा रहे थे। शाहजहांपुर के ही दूसरे फल व्यापारी दुर्गेश कुमार भी मंडी कार्यालय से कागजात बनवाए बगैर आठ क्विंटल अनार  मेटाडोर में लादकर पीलीभीत ले जा रहे थे। मंडी के सचल दल ने दोनों व्यापारियों को पकड़कर एसडीएम बीपी सिंह के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने राहुल पर पांच हजार और दुर्गेश पर छह हजार रुपये जुर्माना डाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें