फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के भाजपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन पकड़ा

Mon, 06 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने रविवार देर शाम शाहजहांपुर रोड पर खनंका चौकी के सामने बिना अनुमति जा रहे शाहजहांपुर के एक भाजपा प्रत्याशी का प्रचार वाहन पकड़ा है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि शाम को वह पुलिस के साथ शाहजहांपुर रोड पर खनंका चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान शाहजहांपुर की ओर से तीन प्रचार वाहन आए। चेकिंग पर पता चला कि तीनों वाहनों में शाहजहांपुर की तिलहर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल वर्मा की चुनाव प्रचार सामग्री थी। वाहन चालकों के पास इस संबंध में कोई अनुमति नहीं थी और वाहनों के कागज भी नहीं थे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने तीनों वाहनों से भाजपा के 26 मोनोग्राम, 161 स्टीकर, 86 पंपलेट, 246 हैंडबिल और 10 झंडे बरामद किए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी और वाहन पुलिस के हवाले कर दिए। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों वाहनों के चालकों क्रमश: शिवकुमार, रमनपाल और तेजराम को नामजद किया गया है। नामजद चालक जिला शाहजहांपुर के कस्बा निगोही के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार चालकों का चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें