फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉनीटरिंग कमेटी ने नए भवन का किया निरीक्षण

Mon, 06 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
मॉनीटरिंग कमेटी ने नए भवन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। डीएम के निर्देश पर गठित मॉनीटरिंग कमेटी ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण बाद अब कमेटी सदस्यों ने अपनी आख्या रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेंगे। शहर के टनकपुर हाईवे के समीप 10.74 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण मई 2015 में शुरू किया गया था। निर्माण की जिम्मेदारी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को दी गई थी। इधर, भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिसके बाद नवनिर्मित भवन को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसको लेकर डीएम के निर्देश पर मॉनीटरिंग कमेटी का गठन किया गया। इधर, सोमवार को गठित मॉनीटरिंग कमेटी के सदस्यों ने सिविल वर्क, टेक्नीकल वर्क के साथ असेंबली ग्राउंड, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया। विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप के साथ करीब 400 पेड़ भी रोपे गए। निरीक्षण के बाद कमेटी सदस्य अपनी आख्या रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपेंगे। प्राचार्य के माध्यम से रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही नए भवन को हैंडओवर किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक केंद्रीय विद्यालय अपने भवन में शिफ्ट हो जाएगा। मॉनीटरिग टीम में जेई पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड महिपाल सिंह, एई सीपीडब्ल्यूडी आईपी वर्मा, जेई आरईएस सुशील कुमार, जेई सीपीडब्ल्यूडी आशीष पचौरी, शिक्षक अरविंद सिंह, योगेंद्र गोस्वामी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें