पीलीभीत। शाहजहांपुर रेलमार्ग पर संचालित एक्सप्रेस ट्रेन की समय अवधि को बढ़ा दिया गया है। जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीलभीत-शाहजहांपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 दिसंबर तक के लिए संचालित की गई थी। यात्रियों की भीड़ व उनकी मांग को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन अब 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।
05447 पीलीभीत-शाहजहांपुर विशेष गाड़ी पीलीभीत जंक्शन से 12.10 बजे चलने के बाद भोपतपुर से 12.26 बजे, बीसलपुर से 12.45 बजे, निगोही से 13.06 बजे, शहबाजनगर से 13.25 बजे प्रस्थान कर शाहजहांपुर 13.50 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 05448 शाहजहांपुर-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी उसी दिन शाहजहांपुर से 14.35 बजे चलने के बाद शहबाजनगर से 14.48 बजे, निगोही से 15.03 बजे, बीसलपुर से 15.33 बजे, भोपतपुर से 15.50 बजे प्रस्थान कर पीलीभीत जंक्शन 16.30 बजे पहुंचेगी। संवाद