सीनियर स्वर्गीय अशोक
बाजपेई मेमोरियल ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हो गया।
पहले दिन चार मैच खेले गए। इसमें शाहजहांपुर, स्टेडियम, दिल्ली और
हल्द्वानी ने अपने-अपने मैच जीते।
शहर के गांधी स्टेडियम में मंगलवार से
शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम अजयकांत सैनी, एसएसबी के असिस्टेंट
कमांडेंट प्रेम कुमार पासवान और डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से
किया। प्रतियोगिता का पहला मैच ओसीएफ शाहजहांपुर और एसएसबी के बीच खेला
गया। इसमें ओसीएफ के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर एसएसबी को 4-1
से पराजित कर दिया।
दूसरे मैच में गांधी स्टेडियम की टीम ने हरदोई की
टीम को 5-0 से शिकस्त दी। तीसरा मैच पीएनबी दिल्ली और टाउन हाल शाहजहांपुर
के बीच हुआ। इसमें पीएनबी ने प्रतिद्वंदी टीम को 2-0 से हरा दिया। चौथे मैच
में हल्द्वानी ने डायमंड क्लब पूरनपुर को 3-1 से हराकर मैच जीत लिया।
इस
दौरान प्रतियोगिता का संचालन राजेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर मुख्य
संरक्षक अश्वनी अग्निहोत्री, महावीर सिंह, विनोद मैसी, हाजी अमजद,
ओमप्रकाश, हाकी कोच आबिद अली, विमला भारती आदि मौजूद रहे।