- लायंस स्कूल के बच्चों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर जाना बुजुर्गों का हाल
लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चे हमारे बुजुर्ग हमारे दायित्व की भावना से वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों का हाल जाना।
मंगलवार को शिक्षिका गीता मिश्रा के निर्देशन में कक्षा नौ के विद्यार्थी वृद्धाश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत कर उनकी दिनचर्या और समस्याओं को समझाने का प्रयास किया। शिक्षिका ने बच्चों को बताया कि हमारे बुजुर्ग हमारे लिए छायादार वृक्ष की तरह होते है। जो खुद कष्ट सहकर परिवार को सुख प्रदान करते है। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरसी सोमवाल ने बताया कि हमारे बुजुर्गों का अनुभव और उनकी बाते हमे ज्ञान देती है। इस मौके पर स्कूल के डीएन अभय सक्सेना, शिक्षिका नीलम सक्सेना, पुनीत भारद्वाज, रमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।