फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रेमजाल में फंसाकर किया यौन शोषण , विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

जहानाबाद। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने और विरोध करने पर धमकी व पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी युवक राहुल ने करीब एक वर्ष पूर्व उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि इस दौरान उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस कृत्य का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई और किसी से शिकायत नहीं कर सकी। बाद में घटना की जानकारी उसके पति को हुई। इसके बाद पति ने उसे अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी राहुल से संपर्क कर उससे अपने साथ रखने की बात कही, लेकिन आरोपी ने न केवल इन्कार किया बल्कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट भी की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें