फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनरमंद प्रवासियों को रोजगार दिलाने में मदद करेगा ‘सेवा मित्र ऐप’

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संकटकाल में दूसरे राज्यों से घर आने वाले प्रवासियों और हुनरमंद बेरोजगारों को प्रतिभा के मुताबिक काम मिलेगा। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। अभी जनपद में 17500 हुनरमंद प्रवासी हैं। इनके पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसमें सेवा मित्र एप की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

इस एप की मदद से कोई भी व्यक्ति बढ़ई, बिजली, मिस्त्री, प्लंबर, पेंटर समेत 61 तरह के कामों से जुड़े कामगारों को जरूरत के मुताबिक बुला सकता है। इस एप में जनपद में क्षेत्रवार कुशल श्रमिकों को ब्यौरा उपलब्ध रहेगा। प्रवासी श्रमिकों या हुनरमंद प्रवासियों को एप पर पंजीकरण कराना होगा। इसकी प्रक्रिया सेवायोजन कार्यालय में शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से पंजीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए सेवायोजन डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर लॅाग इन करना होगा। कुशल श्रमिकों के ऑफलाइन आवेदन के लिए पंचायत विभाग कासहयोग लिया जाएगा। सेवायोजन कार्यालय पांच पेज का आवेदन फार्म प्रत्येक विकासखंड कार्यालय को जल्द ही उपलब्ध कराएगा।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
कुशल श्रमिकों को पंजीकरण के लिए निशुल्क आवेदन फार्म उपलब्ध कराया जाएगा। दस रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र, थाने से चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, तकनीकी दक्षता का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ लगाना होगा।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद तेजी से चल रही है। इसके लिए सेवा मित्र एप की मदद ली जाएगी। स्किल मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। इनके पंजीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। पंचायत विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायतवार आवेदन लिए जाएंगे। - विवेक शुक्ला, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें