सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले पूर्व मंत्री
नई दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रिहाई के बाद जिले के पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू ने पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद समेत प्रतिनिधिमंडल के साथ उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छात्र आंदोलन और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। भेंट के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इससे युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा संविधान, लोकतंत्र और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है।