पुवायां। गांव भरतापुर में दो पक्षों में मारपीट से सात लोग घायल हो गए थे। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गांव भरतापुर के रामपाल की पत्नी अनोखी देवी ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की शाम गांव के ही अरविंद, गंगाराम, पप्पू, विकास लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। पति के मना करने पर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया था। बचाने पर अनोखी देवी और उनकी पुत्री ममता, सरिता को भी पीटकर घाल कर दिया गया था। रामपाल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
उधर दूसरे पक्ष से अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका भाई अरविंद 19 अक्तूबर को पुवायां से घर आ रहा था। पुवायां-मोहम्मदी हाइवे पर सूरबाबा स्थान के पास रामपाल और अनिल ने अरविंद से पुत्र के जन्म की खुशी में शराब पिलाने को कहा। मना करने पर अनिल ने घर कॉल कर करन, अर्जुन, अमृत को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर अरविंद को पीटकर घायल कर दिया था। अरविंद किसी तरह जान बचाकर घर आए तो विपक्षी घर पर आ गए और मारपीट शुरु कर दी। पिटाई से अरविंद, गंगाराम और गंगसराम की पत्नी घायल हुई हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद