फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: मशाल लेकर निकाली सेवा ज्योति यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

Wed, 07 Oct 2026 04:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में बुधवार को भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता मशाल लेकर शहर की सड़कों पर निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन
भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में जलती मशाल लेकर शहर की सड़कों पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ अभियान में सहभागिता की। 

विज्ञापन


मशालों के साथ निकली यात्रा ने शहर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। यात्रा में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेश गंगवार, प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें