फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंस्पेक्टर की कार टकराने के मामले में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
गौहनिया चौराहे के पास हादसे के बाद बढ़ा विवाद, नशे में वाहन चलाने का था आरोप
विज्ञापन

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गौहनिया चौराहे के समीप इंस्पेक्टर की निजी कार और दूसरी कार के बीच टक्कर के बाद मारपीट और हंगामे का मामला देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौते के साथ समाप्त हो गया। इंस्पेक्टर जनपद रामपुर की एक पुलिस शाखा में तैनात हैं और किसी काम से पीलीभीत आए थे। उनके साथ मौजूद दूसरा युवक भी रेलवे पुलिस में तैनात रह चुका है। विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों के समझाने पर समझौता हो गया।
रविवार रात इंस्पेक्टर की निजी कार की गौहनिया चौराहे के पास दूसरी कार से टक्कर हो गई। दूसरी कार में सवार युवक ने हादसे का विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान इंस्पेक्टर और उनके साथ मौजूद दूसरे युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी। युवक ने फोन कर अपने परिचितों और स्थानीय लोगों को मौके पर बुला लिया। माहौल बिगड़ता देख इंस्पेक्टर कार लेकर छतरी चौराहे की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से पहुंचे लोग जब एक होटल तक पहुंचे तो वहां भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर ने मौके पर दो पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन भीड़ के साथ उनकी नोकझोंक हो गई। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और इंस्पेक्टर व उनकी कार को थाने ले आई। लोगों ने इंस्पेक्टर पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की।
सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आपसी सहमति से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें