फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पालिका के सात और आउटसोर्स पंप ऑपरेटरों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे पम्प आपरेटर । संवाद
विज्ञापन
- इससे पहले 11 ऑपरेटरों को दिखाया जा चुका है बाहर का रास्ता
विज्ञापन

- सेवा समाप्त होने के बाद पालिका पहुंचे कर्मी, नहीं हो सका समस्या का समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। नगर पालिका के पंप हाउसों पर तैनात 11 आउटसोर्स पंप आपरेटरों की सेवा समाप्ति के बाद शेष बचे सात और ऑपरेटरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एक दिन पहले उन्हें बुलाकर शासन का आदेश होना बताया गया। सेवा समाप्त होने के बाद कर्मी समस्या लेकर पालिका पहुंचे। यहां उन्हें ईओ नहीं मिल सके।
नगर पालिका परिषद में बीते कई वर्ष से पंप ऑपरेटर पद पर 18 कर्मी ऑउटसोर्स से तैनात थे। करीब पांच दिन पहले 11 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई थी। निकाले गए कर्मियों ने डीएम व अन्य अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी। अभी इसका निस्तारण भी नहीं हो सका था कि बुधवार को शेष बचे सात अन्य आउटसोर्स कर्मियों को भी निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अजय कुमार, मोहम्मद हसन, नवीन कुमार और कमल भी शामिल हैं। पंप ऑपरेटर अजय कुमार ने बताया उनको बुधवार को बुलाया गया था। कहा कि शासन से आदेश आया है। ऐसे में उनको हटाया जा रहा है। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें डेढ़ माह से मानदेय नहीं मिला है। समस्या को लेकर सभी पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनको न तो पालिकाध्यक्ष ही मिलीं और न ही ईओ। इसके बाद सभी वापस चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें