पीलीभीत। जिला चिकित्सालय के आईसीयू में गंभीर फेफड़ों की टीबी और हाइड्रोप्न्यूमोथोरैक्स से पीड़ित 60 वर्षीय मरीज का सफल उपचार कर नया जीवन दिया गया। मरीज सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ के साथ इमरजेंसी पहुंचा था। आईसीयू प्रभारी डॉ. अरविंद एम के नेतृत्व में टीम ने तत्काल बेडसाइड इंटरकॉस्टल ड्रेन (आईसीडी) लगाया, जिससे उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। जांच में फेफड़ों की टीबी की पुष्टि होने पर करीब 10 दिन तक विशेषज्ञ निगरानी में उपचार किया गया। हालत स्थिर होने पर मरीज को एंटी ट्यूबरकुलोसिस ट्रीटमेंट (एटीटी) के लिए डिस्चार्ज कर दिया गया। संवाद