फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पतालः दिव्यांगों और वृद्धों के लिए बनेगा अलग काउंटर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में विकलांग और वृद्ध जनों के लिए काउंटर बनाने का कार्य शुरू। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में अब दिव्यांगों और बुजुर्गों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर परेशान नहीं होना पड़ेेगा। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल प्रशासन ने अलग काउंटर बनाने की कार्रवाई शुरू की दी है। सीएमएस डॉ. बीएस यादव ने जगह का चयन करनेे के साथ काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रोजाना एक हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। पर्चा काउंटर से लेकर अस्पताल परिसर में हर तरफ भीड़ उमड़ रही है। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को एक ही काउंटर पर लंबी लाइन लगानी पड़ती है। शासन स्तर तक मामला पहुंचने के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टर हरकत में आए। सीएमएस डॉ. बीएस यादव ने बताया कि विकलांग और बुजुर्ग मरीजों के लिए अगल से काउंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें