फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फर्जी वीजा से भेजा आस्ट्रेलिया, रुपये मांगने पर दी धमकी

Mon, 13 Jan 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। लाखों रुपये की ठगी कर फर्जी वीजा से आस्ट्रेलिया भेजने का मामला सामने आया है। आस्ट्रेलिया पहुंचने पर जांच में सच्चाई सामने आई तो पीड़ित को लौटा दिया गया। पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी की ओर से धमकी दी जाने लगी। एसपी के आदेश पर माधोटांडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के मथना जप्ती गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अक्तूबर 2024 में उसका संपर्क अमरिया के क्योलारा फार्म निवासी सिमरन कौर से संपर्क हुआ। विदेश भेजने के नाम पर करीब 19.30 लाख रुपये लिए और उसे 19 नवंबर 2024 को विजिटर वीजा से दिल्ली एयरपोर्ट से आस्ट्रेलिया भेजा। आरोप है जब वह एयरपोर्ट पर उतरा तो अधिकारियों ने जांच की। उसके साथ धोखाधड़ी होने की बात सामने आई। वीजा के फर्जी होने की बात कही। उसे दो दिन तक डिटेंशन सेंटर में रखा गया। इसके बाद 22 नवंबर को उसे आस्ट्रेलिया से दिल्ली लौटा दिया गया। इसके बाद उसने सिमरन कौर से संपर्क कर धोखाधड़ी का हवाला देकर अपने 19.30 लाख रुपये लौटाने की बात कही। इस पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें