फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में पत्नी के फोन पर भेजा गुड बाय का संदेश, सुबह लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रात में पत्नी के मोबाइल फोन पर गुड बाय का संदेश भेजने के बाद गंगोत्री वॉटर प्लांट के मालिक आशीष गंगवार (50) का शव बुधवार सुबह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में रामलीला मैदान में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से जांच-पड़ताल की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि घटना को लेकर परिवार के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


मामला बुधवार सुबह का है। शहर के रामलीला मैदान की ओर कुछ लोग पहुंचे तो वहां पेड़ पर फंदे से शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला पूरनमल निवासी आशीष गंगवार के रूप में हुई। मृतक दिव्यांग था। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें मातम पसर गया। इसके बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए।
बताया जा रहा है कि मृतक ने आत्महत्या से पहले रात के समय अपनी पत्नी के मोबाइल पर गुड बाय का मैसेज भेजा था। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह पहले से ही मानसिक तनाव में था। मृतक शहर में गंगोत्री जल के नाम से वाटर प्लांट संचालित करता थाद्ध स्थानीय स्तर पर अच्छी पहचान रखता था। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें