फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्वघोषणा पत्र लगाकर अब वृद्ध कर सकेंगे पेंशन का आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वृद्धावस्था पेंशन योजना के आवेदन को लेकर नगरीय क्षेत्रों के वृद्धजनों को लंबे समय बाद विभाग से राहत मिल गई। नगर निकाय स्तर पर अब बुजुर्ग परिवार रजिस्टर की नकल के बजाय स्वघोषणा पत्र लगाकर पेंशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। शासन के इस फैसले से जिले के करीब 2600 से अधिक नए आवेदक की परेशानी दूर हो गई।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग में कुछ समय पहले ही शासन के आदेश पर वृद्धावस्था पेंशन योजना में बदलाव करते हुए आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड की जन्मतिथि को अमान्य कर दिया। इसके स्थान पर परिवार रजिस्टर व हाईस्कूल मार्कशीट को मान्यता दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर वृद्धजनों के परिवार रजिस्टर होने से आवेदन प्रक्रिया में रुकावट नहीं आई, लेकिन नगर निकायों में परिवार रजिस्टर की व्यवस्था नहीं होने से आवेदकों का आवेदन रोक दिया गया, जिससे वृद्धजन परेशान होकर नगर पालिका के चक्कर काट रहे थे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्रमोहन विश्नोई का कहना है कि जिले में अटके लगभग 2600 आवेदन अब स्वघोषणा प्रमाण पत्र लगाकर नई प्रक्रिया से शुरू कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें