फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर ब्वायज में मुकीम व गर्ल्स में अबरीमा बनी चैंपियन

Tue, 03 Nov 2015 07:32 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट एलायसियस कॉलेज में चल रही दो दिवसीय एथलीट मीट का मंगलवार को समापन हो गया। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन सर्वप्रथम 1500 मीटर ओपन रेस हुई। जिसमें अनस खान, जावेद, अजमल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर सीनियर गर्ल्स रेस में अबरीमा, चंचल, लायबा, सीनियर ब्वायज में मुकीम अहमद, करीम, मनराज, सब जूनियर ब्वायज में नवदीप चंद्रा, चेतन सिंह, उस्मान, सब जूनियर गर्ल्स में एश्वर्या, खुशी सताक्षी, डिसकस थ्रो जूनियर ब्वायज में मोहम्मद जावेद, अभिषेक, नोमान मलिक, जूनियर गर्ल्स में आर्कषिता, अपरमीत, इरम खान, सीनियर ब्वायज में रजत साहनी, करीम, यश, 200 मीटर सीनियर ब्वायज रेस में मुकीम अहमद, प्रखर गौड़, रितिक कुमार, जूनियर ब्वायज में जियाउल मुस्तफा, शहबाज, अमनदीप सिंह सैनी, जैबलिन थ्रो सीनियर ब्वायज में अजय सोलंकी, नीरज सिंह, अजमल मलिक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर सब जूनियर गर्ल्स रिले रेस में येलो हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, सीनियर गर्ल्स में ग्रीन, ब्लू, येलो, जूनियर ब्वायज में येलो, ब्लू, रेड, सब जूनियर ब्वायज में रेड, ब्लू, येलो हाउस ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता में रेड हाउस ने 285 अंक पाकर पहला, ग्रीन हाउस ने दूसरा व येलो हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर ब्वायज में मुकीम अहमद, सीनियर गर्ल्स में अबरीमा, जूनियर ब्वायज में जियाउल मुस्तफा, जूनियर गर्ल्स में एश्वर्या तोमर, सब जूनियर ब्वायज में जोजेफ मसीह, सब जूनियर गर्ल्स में मंतशा मलिक चैंपियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेंट फ्रांसिस स्कूल दाह फार्म के प्रधानाचार्य फादर एलिक्स मोंटरों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य फादर पायस मैनेजिज ने विजेता प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें