फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: जिला उद्योग केंद्र का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

Wed, 28 Oct 2026 02:42 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते बुधवार को गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन की टीम ने यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन
आरोपी वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में जिला उद्योग केंद्र के वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने बुधवार को उन्हें पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में दोपहर करीब 12:20 बजे की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

एंटी करप्शन टीम के अनुसार, बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बहादुरपुर हुक्मी निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। सुरेंद्र कुमार ने वाटर प्लांट लगाने के लिए ऋण स्वीकृत कराने के संबंध में रिश्वत मांगे जाने की बात कही थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए संगठन की बरेली इकाई ने मामले की जांच की। इसके बाद नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई गई। आरोपी पीलीभीत के तिरुपति गोल्डन पार्क का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन

ऐसे की गिरफ्तारी 
बुधवार को ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में टीम जिला उद्योग केंद्र पहुंची। टीम ने वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि पीलीभीत कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें