फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बच्चों को स्कूल भेजें और 19 को हरहाल में करें मतदान

विज्ञापन
ग्रामीणो को जागरूक करते ​शिक्षक । स्रोत - ​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के प्रति जागरूकता के लिए शहर से शुरू हुई मुहिम अब गांवों तक पहुंच गई है। बीएसए ने मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करने के संबंध में शिक्षकों को निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा के शिक्षकों ने स्कूल समय के बाद गांवों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से बच्चों को स्कूल भेजने और 19 अप्रैल को हरहाल में मतदान करने की अपील की। इस दौरान पीटीआई प्रखर मिश्र ने ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें