सीमावर्ती जंगल का दौरा करती प्रेक्षक बी राजा कुमारी व डीएफओ। स्रोत - वन विभाग
डीएफओ के साथ देखें सुरक्षा बंदोबस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। प्रेक्षक बी राजा कुमारी ने शुक्रवार को नेपाल सीमा से सटे जंगल का दौरा कर स्थिति को परखा। डीएफओ मनीष सिंह के साथ सीमा पर गश्त कर सुरक्षा बंदोबस्त के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसएसबी जवान भी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव के चलते सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पूर्व में डीएम और एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं थीं। शुक्रवार को प्रेक्षक बी राजा कुमारी ने सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल का दौरा किया।
पीटीआर की बराही रेंज के लग्गा भग्गा जंगल में गश्त कर सुरक्षा बंदोबस्त परखे। क्षेत्रीय वनकर्मियों से जानकारी जुटाई। चुनाव को लेकर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी मुस्तैद रहने के लिए कहा।