फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में चिकित्सा अवकाश लेने वालों की होगी जांच 

Wed, 01 Mar 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई के बाद अब चिकित्सा अवकाश लेने वालों पर शिकंजा कसने वाला है। डीएम ने चिकित्सा अवकाश लेकर ड्यूटी कटवाने वाले करीब 150 कर्मचारियों की पुन: मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए हैं। दरअसल चुनाव आते ही सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के घरों में शादी बारात, बच्चे की पैदाइश एवं तमाम तरह की बीमारयों सामने आने लगती हैं। इस बार भी चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद करीब 200 कर्मचारियों ने विभिन्न कारण दर्शाकर ड्यूटी कटवा ली थी जबकि ड्यूटी न कटने पर करीब 100 कर्मी अनुपस्थित रहे थे। जांच के बाद डीएम ने अनुपस्थित 91 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद डीएम ने अब चिकित्सा अवकाश लेने वालों पर कार्रवाई की तैयारी की है। इसके लिए कार्मिक प्रभारी/सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी से चिकित्सा अवकाश लेने की सूची तलब की है। सूत्रों की मानें तो चिकित्सा अवकाश के लिए मेडिकल बोर्ड से रिपोर्ट लगवाई गई थी। इनमें अधिकांश में बोर्ड ने अनफिड की रिपोर्ट लगाई है। अनफिड दर्शाएं गए अधिकारी कर्मचारियों में अधिकांश ऐसे हैं जो चुनाव से पूर्व और चुनाव के बाद कार्यालयों में काम करते व हष्टपुष्ट दिखाई दिए। इस पर डीएम ने चिकित्सा अवकाश लेने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों की पुन: जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जल्द ही अलग बोर्ड का गठन किया जाएगा। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि चिकित्सा अवकाश लेने वालों की जांच कर सही स्थिति का पता लगाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें