फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं दिखा बाघ, टीम ने ट्रेस किए पगमार्ग

Wed, 01 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
नहीं दिखा बाघ, टीम ने ट्रेस किए पगमार्ग
विज्ञापन
बराही जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से चहल कदमी कर रहे बाघ की खोज के लिए हाथिनियों की मदद ली गई। वनकर्मियों ने हथिनियों की मदद से गन्ने के खेत एवं आसपास के इलाके में कांबिंग की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान वन विभाग की टीम ने बाघ के पदचिह्न ट्रेस किए हैं जिसके आधार पर उसे नर बताया जा रहा है। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से सटे गांव कीतरपुर, अर्जुनपुर, भीमपुर में कई दिनों से बाघ दिखाई दे रहा है। इसकी निगरानी के लिए वनकर्मियों ने सोमवार को पड्डा बांधा था जिसे बाघ ने मार दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है और खेतों पर झाले और फार्म हाउस बनाकर रह रहे किसानों को खेती करने में दिक्कत आ रही है। पड्डा मारने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाघ के पदचिह्न मिलने पर मुस्तफाबाद में मौजूद दुधवा की दोनों हथिनियों को बुलाया गया। डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि हथिनियों की मदद से गन्ने के खेतों एवं आसपास क्षेत्र में बाघ की तलाश की। घंटों चली कांबिंग के बाद भी बाघ का कुछ पता नहीं चला। उम्मीद जताई जा रही है बाघ जंगल में चला गया होगा। डिप्टी रेंजर ने बताया कि पदचिह्न ट्रेस किए गए हैं जिसके आधार पर माना जा रहा है कि जंगल से बाहर घूमने वाला बाघ है। क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। यदि बाघ दिखता है तो उसे हथिनियों की मदद से जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस टीम में मोहम्मद आरिफ, बाबूराम, मोहम्मद अयूब आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें