घुंघचाई। दियूरिया रेंज के जंगल में सेही का शिकार कर ले जा रहे शिकारी वन विभाग की टीम को देखकर भाग गए। टीम ने सेही को बरामद किया। मामले में मटहैना गांव के पांच लोगों के खिलाफ विभागीय मामला दर्ज किया गया है।
वन दरोगा मंगली प्रसाद ने बताया कि सूचना के बाद जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई, लेकिन भनक लगने के बाद शिकारी कट्टा छोड़कर भाग गए। तलाशी लेने पर कट्टे से सेही बरामद हुई। मामले में मटहैना कॉलोनी नंबर छह निवासी ज्वाला प्रसाद, रंजीत, जय हिंद, दीपक, राम के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद