फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम वनवास लीला देखकर दर्शक हुए भाव विभोर

Sun, 15 Nov 2015 10:08 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में चल रहे रामलीला मेले में रविवार को राम वनवास लीला का आकर्षक मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। रविवार को लीला का शुभारंभ उस समय होता है, जब भगवान राम अपने अनुज लक्ष्मण और सीता के साथ वन को प्रस्थान करते हैं। वे लोग सरयू नदी पार करने के लिए केवट की नाव में बैठना चाहते हैं। केवट ने कहा कि पहले वह भगवान राम के पैर धोएगा और उसके बाद ही उन्हें नाव से सरयू नदी पार कराएगा। इस मौके पर भगवान राम और केवट का संवाद भी होता है। उसके बाद केवट नाव से उन लोगों को सरयू नदी पार करा देता है। वे लोग वन में प्रवेश कर जाते हैं। आज की लीला का यहीं पर समापन हो जाता है। लीला मंचन के समय व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला कमेटी अधिकांश पदाधिकारी और सदस्य पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा। मेला कमेटी के संयोजक रमाकांत मिश्रा ने बताया कि 16 नवंबर को दशरथ प्राण त्याग और चित्रकूट में राम-भरत मिलाप लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें