फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 102 सेक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन

Tue, 24 Nov 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक को संबो​धित करते डीएम आलोक कुमार, साथ में एसपी सुकी​र्
विज्ञापन
पीलीभीत। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की संयुक्त अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेटों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए कुल 102 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। बैठक में अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का भ्रमण कर संवेदनशील इलाकों और मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान केंद्रों की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी जुटाने को कहा गया।
मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप सहित आश्वस्त न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी की जाएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर वल्नरेबिलिटी मैपिंग और क्रिटिकल मतदान केंद्रों के चिह्नीकरण का काम समय से पूरा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें