फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच साल से एक ही मंडी में तैनात सचिव, स्थानांतरण की मांग

Sun, 18 Oct 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति में पांच साल से अधिक समय से तैनात मंडी सचिव नाजिम अली के स्थानांतरण की मांग उठी है। भारतीय किसान यूनियन भानु के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष संचित दीक्षित ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सचिव को हटाने और उनके कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। शिकायत में धान की तुलाई में किसानों को हो रही कथित परेशानी, आढ़त लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में भेदभाव और मंडी शुल्क व वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की आशंका भी जताई गई है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा गया है कि बीसलपुर मंडी में किसानों को धान की तुलाई और बिक्री के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी उपज की बिक्री प्रभावित होने और आर्थिक नुकसान की आशंका है। शिकायतकर्ता ने मंडी में संचालित आढ़तों के व्यापारिक लेन-देन, मंडी शुल्क की वसूली और कर भुगतान से जुड़े अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा आढ़त लाइसेंस जारी करने में कथित भेदभाव और धार्मिक आधार पर पक्षपात किए जाने के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने को कहा गया है। पत्र में मंडी सचिव की संपत्ति और आय के स्रोतों की जांच सक्षम एजेंसी से कराने की मांग भी उठाई गई है। शिकायतकर्ता ने सचिव को बीसलपुर मंडी से स्थानांतरित कर उनके स्थान पर दूसरे अधिकारी की नियुक्ति करने तथा जांच में आरोप प्रमाणित होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। एसडीएम नागेंद्र पांडये ने बताया कि मंडी सचिव की शिकायत की गई है। मामले की जांच की कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें