सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने क्षेत्र की छह चीनी मिलों के प्रबंधकों को नोटिस भेजकर गन्ने का भुगतान तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। समिति के अभिलेखों के अनुसार किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर ने अब तक 10 जनवरी, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा ने 19 नबंवर तक, द्वारिके श चीनी मिल फरीदपुर, ललित हरि चीनी मिल पीलीभीत ने 25 जनवरी तक, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल मकसूदापुर ने 29 नबंवर तक और डालमियां शुगर मिल निगोही ने 24 नबंवर तक खरीदे गए गन्ने का ही भुगतान किया है, जो कम है। समिति सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि इन सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों को नोटिस भेजकर भुगतान की गति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।