ब्रेकर पर पार करते झटके लगने से बाइक सवार महिला गांव अभयपुर शाहगढ़ निवासी 70 वर्षीय रामबेटी कूदकर नीचे जा गिरी। इसमें गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। उसकी बेटी विंद्रा देवी, उसका पति मदनलाल और उनका डेढ़ वर्षीय बेटा रजत घायल हो गया। वृद्धा के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है। यह हादसा आसाम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के समीप हुआ। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी मदनलाल ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर उसकी पत्नी विंद्रा देवी, सास रामबेटी और डेढ़ वर्षीय पुत्र समेत बाइक पर सतभइया बाबा स्थल पर लगा मेला देखकर घर लौट रहे थे। आसाम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर से पहले बने ब्रेकर पार करते समय बाइक झटकों के साथ उछल गई। तभी उसकी सास रामबेटी, पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटा रजत नीचे जा गिरे। मदनलाल भी बाइक समेत रोड पर जा गिरा। इसमें चारो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मलने पर पहुंची यूपी 100 डायल के जवान घायलों को उठाकर सीएचसी ले गए। गया। जहां रामबेटी को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी लोगों के हल्की चोटें आई।
ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत
रामनगर गांव निवासी 45 वर्षीय हीरा शुक्रवार को ट्रैक्टर पर बैठकर संपूर्णानगर बाजार जा रहे थे। ट्रैक्टर सिद्धनगर निवासी राजकुमार सैनी चला रहे थे। गांव के कुछ दूर पहुंचने पर अचानक हीरा को मिर्गी का दौरा पड़ा और वह ट्रैक्टर से नीचे गिरकर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।