फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विकास कार्यों की समीक्षा में खुली सचिवों की लापरवाही की पोल

Fri, 25 Aug 2023 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कार्यालय में बैठक लेते डीपीआरओ सतीश कुमार । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों और भुगतान की डीपीआरओ ने ब्लॉकवार समीक्षा करनी शुरू कर दी है। पहले दिन जब अमरिया ब्लॉक के सचिवों और एडीओ के कामकाज की समीक्षा हुई तो उनकी विकास कार्यों में लापरवाही सामने आई। इस पर सभी को दो दिन का समय दिया गया है। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनके क्रियान्वयन में विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देश के बाद भी अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। किस ग्राम पंचायत में कितना कार्य शेष बचा है और कितना बाकी है, उसकी प्रगति क्या है। इसकी समीक्षा के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीओरओ) सतीश कुमार ने रोस्टर तय किया है।
रोस्टर के तहत बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से अमरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा की गई। ढाई बजे से बीसलपुर ब्लॉक के सचिवों की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि अधिकांश सचिवों ने तय समय में कार्य पूरे नहीं कराए हैं। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दो दिन में सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें