फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंश लाइन पर पेड़ गिरने से चार गांवों की बिजली ठप

Fri, 25 Aug 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से गांव डूडा, खानपुर चुकटिहाई समेत चार गांवों की बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी ठप रही। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

घुंघचाई विद्युत सब स्टेशन से गांव डूडा की ओर गई हाईटेंशन लाइन पर हरदोई ब्रांच नहर के समीप आम का पेड़ गिर गया। इससे गांव डूडा, खानपुर चुकटिहाई समेत चार गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार रात से ठप है। बिजली आपूर्ति सुचारू न होने से उपभोक्ताओं में रोष है। जेई मनोज शर्मा ने बताया कि बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने की घटनाएं अक्सर होती है। पेड़ हटवाकर लाइनों को ठीक करा दिया जाता है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें