फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शाहपुर में बन सकता है चुर्रासकतपुर के नाम से दूसरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक को भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर में चुर्रासकतपुर के नाम से दूसरा थाना बन सकता है। पुलिस के स्थानीय अधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक को प्रस्ताव भेजकर शाहपुर में नया थाना बनाए जाने की मांग की है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि बीसलपुर कोतवाली के अंतर्गत काफी बड़ा क्षेत्र है। कोतवाली क्षेत्र में दूसरा थाना बनाए जाने की आवश्यकता है। पुलिस के निवर्तमान स्थानीय अधिकारियों ने कोतवाली के ही गांव चुर्रासकतपुर में चल रही पुलिस चौकी के स्थान पर नया थाना बनाए जाने का प्रस्ताव बनाकर निवर्तमान पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चुर्रासकतपुर में जिस स्थान पर पुलिस चौकी चल रही है, वहां पर आवश्यकतानुसार जमीन न होने के कारण पड़ोस में स्थित गांव शाहपुर में चुर्रासकतपुर के नाम से नया थाना बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अभी नया थाना स्वीकृत नहीं हुआ है, लेकिन स्वीकृत होने की पूरी उम्मीद है। चुर्रासकतपुर में नया थाना बन जाने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें