पूरनपुर। मेराज हत्याकांड में दूसरे नामजद आरोपी नईम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान देहात में छह जून को घर के अंदर मेराज का गला कटा शव मिला था। पुलिस ने मेराज के भाई हनीफ की ओर से मेराज के पति भुल्लन, उसके दामाद नईम और रईस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस जांच में रईस हत्या में शामिल नहीं निकला। पुलिस ने मेराज के पति हाजी भुल्लन को गिरफ्तार कर सात जून को जेल भेज दिया।
उसकी निशादेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद किया था। जबकि हत्यारोपी नईम पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी नईम को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि नईम से पूछताछ की जा रही है। घटना में नईम ने कुल्हाड़ी से मेराज पर वार किया था। उससे कुल्हाड़ी के बारे में भी जानकारी करनी है।