फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ, जेई को कमरे में बंद कर ताला डाला

Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मझोला।
विज्ञापन
ताला बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझोला चेरयमैन की अगुवाई में बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन 
विज्ञापन

 तीन महीने से खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से परेशान मझोला के लोग मंगलवार को सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने चेयरमैन की अगुवाई में उपकेंद्र पर धावा बोलकर एसडीओ और जेई को कमरे में बंद कर बाहर से ताला डाल दिया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीओ के तीन दिन में समाधान करने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। 
मझोला उपकेंद्र पर लगा पांच केवीए का एक ट्रांसफार्मर तीन महीने से खराब है। सिर्फ एक ट्रांसफार्मर से कस्बा और आसपास के इलाकों को बिजली सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में कस्बे में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग अघोषित कटौती से भी जूझ रहे हैं। अफसरों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को चेयरमैन के नेतृत्व में तमाम लोग उपकेंद्र पहुंच गए। उस वक्त एसडीओ अतुल कुमार और जेई रियाजुद्दीन वहां मौजूद थे। गुस्साए लोगों ने दोनों को उपकेंद्र के एक कमरे में बंद कर मेनगेट पर ताला डाल दिया। इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों के गुस्से को देखते हुए एसडीओ ने फोन से अधिशासी अभियंता को इस वाकये की जानकारी दी। उन्होंने तीन दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। तब कहीं भीड़ ने ताला खोलकर दोनों अफसरों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

चेयरमैन अजय गोयल ने कहा कि कस्बे के लोग कई महीने से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। अफसरों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अब तीन दिन का समय विभाग ने दिया है। अगर अब भी समाधान नहीं हुआ तो एक्सईएन कार्यालय पहुंचकर तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन


मझोला क्षेत्र में बिजली सप्लाई लगातार दी जा रही है। ओवरलोड को लेकर कुछ दिक्कत है। खराब ट्रांसफार्मर को सही कराया जा चुका है। उसे जल्द चालू करा दिया जाएगा। 
- रणजीत चौधरी, अधिशासी अभियंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें