बीसलपुर में पालिका की टीम ने हटवाया अस्थायी अतिक्रमण। संवाद
बीसलपुर। नगर पालिका गेट से लेकर ईदगाह चौराहे तक अस्थायी अतिक्रमण को लेकर एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने सख्ती बरती है। उन्होंने नगर पालिका के अतिक्रमण अभियान प्रभारी जकील खान को पुलिस के साथ जाकर रोजाना अस्थायी अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कुछ स्थानों पर अतिक्रमण हटाया भी गया।
एसडीएम ने बताया कि नगर पालिका, तहसील गेट और सरकारी अस्पताल के द्वार पर कुछ दुकानदार अस्थायी रूप से सड़क के दोनों और दुकान लगा लेते हैं। इससे उधर का यातायात प्रभावित होता है। मार्ग से गुजरने वालों को दिक्कत होती है। सरकारी अस्पताल में जाने वाली एंबुलेंस को भी दिक्कत होती है। चेतावनी देने के बावजूद दुकानदारों ने सुधार नहीं किया। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका द्वार से ईदगाह चौराहे तक सड़क के दोनों और फुटपाथ पर किसी भी हालत में दुकान नहीं लगने दी जाएगी। अतिक्रमण हटवाते समय तहसीलदार या नायब तहसीलदार मजिस्ट्रेट की हैसियत से मौजूद रहेंगे।