बीसलपुर। एसडीएम अजय कुमार ने शनिवार को बीआरसी परिसर में बनाए गए बूथ नंबर 398 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बीएलओ विशाल सक्सेना अनुपस्थित मिले। उस समय काफी मतदाता बूथ पर भटकते हुए मिले। एसडीएम ने बीएलओ से फोन पर बात करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह कर्मचारी परिषदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक है। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारी का जवाब तलब किया गया है। कर्मचारी का स्पष्टीकरण मिलने के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। संवाद