सेहरामऊ उत्तरी। क्षेत्र के कुर्रेया खुर्द कलां में शुक्रवार रात खनन में जुटे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खनन में इस्तेमाल हो रही एक जेसीबी मशीन पकड़ ली गई, जबकि छापेमारी की भनक लगते ही लोग मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर भाग गए। पुलिस ने पकड़ी गई जेसीबी को सीज कर रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी है। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस और खनन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पकड़ी गई जेसीबी मशीन किशनपुर हरिपुर निवासी अजीबुद्दीन की थी। सीओ राजकमल ने बताया कि खनन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद