फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नो-मैपिंग में एसडीएम पूरनपुर का भी फाॅर्म, नोटिस जारी

Thu, 05 Feb 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बिलसंडा के बूथ पर कार्य करते बीएलओ। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में पूरनपुर एसडीएम अजीत प्रताप सिंह का भी फॉर्म नो-मैपिंग में आया है। उन्हें भी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अब बीएलओ को रोजाना दो घंटे तक बूथ पर बैठना है। बुधवार को बूथों पर बीएलओ ने मतदाताओं के फाॅर्म जमा किए। शहर के राम लुभाई साहनी महाविद्यालय के बूथ की सूची में मतदाता के तौर पर दर्ज एसडीएम पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह का फॉर्म भी नो-मैपिंग में पाया गया। उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
एसआईआर के पहले चरण में अनमैप्ड विवरण में मिले 67 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है। अब इस श्रेणी के मतदाताओं की संख्या 2.40 लाख पहुंच गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रसून द्विवेदी ने बताया कि इन सभी मतदाताओं को नोटिस भेजा रहा है।
विज्ञापन

घुंघचाई। दिलावरपुर के बूथ संख्या 41, 42, 43 पर सुबह दस बजे बीएलओ पहुंचे। मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचकर वोट बनने की जानकारी ली। इसके अलावा सिमरिया, कसगंजा आदि बूथों पर भी सुबह 10 से 12 बजे के बीच बीएलओ काम करते दिखे। कई गांवों में बीएलओ ने मतदाताओं को नोटिस वितरित किए।
बिलसंडा। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी बूथों पर मतदाताओं की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का लगातार समाधान किया जा रहा है। बुधवार को पीएमश्री विद्यालय में बैठे बीएलओ ने मतदाताओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान नगर के निवासी अख्तर ने बताया कि उनका वोट नहीं बना है। इसको लेकर वह कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें